फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   251 got registered, 30 lakh recovrey

251 ने कराया रजिस्ट्रेशन, वसूले 30 लाख

Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
251 got registered, 30 lakh recovrey
पावर कारपोरेशन - फोटो : अमर उजाला

पावर कॉर्पोरेशन की सरचार्ज माफी योजना में रविवार को लगाए गए कैंप में उपभोक्ताओं को भीड़ उमड़ी। विद्युत सब स्टेशनों पर लगाए गए कैंप में लोगों ने बकाया बिजली बिलों को शामिल कराकर फायदा भी उठाया।

विज्ञापन


जिले में लगे शिविर में 251 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिनसे 30 लाख 35 हजार रुपये वसूले गए। योगी सरकार ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाये का सरचार्ज माफ कर दिया है।
विज्ञापन


इस फैसले से 31 मार्च 2017 तक के बिजली बकायेदारों को लाभ मिलेगा। वे किस्तों में बकाया धनराशि जमा कर सकेंगे। यह राहत ग्रामीण व शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया था। यह आदेश जारी करने के साथ ही शासन ने रविवार को सरचार्ज माफी योजना में विद्युत सब स्टेशनों पर शिविर लगाने के भी निर्देश दिए थे।


सीतापुर में विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं पर तकरीबन 20 करोड़ रुपये की देनदारी है। सरचार्ज माफी योजना में इन उपभोक्ताओं को शामिल किए जाएंगे। स्कीम में रविवार को जनपद में लगाए गए 19 कैंपों में 251 बिजली उपभोक्ताओं ने न सिर्फ पंजीकरण कराए, बल्कि उन्होंने योजना में शामिल होकर छूट का लाभ भी लिया। योजना में 30 लाख 35 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। इसके अलावा कॉर्पोरेशन ने 190 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed