{"_id":"5f2c32fe8ebc3e61e11f8957","slug":"25-people-found-corona-positive-in-sitapur-sitapur-news-lko5339618189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर मेें 25 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर मेें 25 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक गर्भवती, स्वास्थ्य व तहसील कर्मी समेत 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 873 पहुंच गया है। वहीं, पांच लोगों की जान भी जा चुकी हैं।
लखनऊ से आई सीडीआरआई की रिपोर्ट, एंटीजन किट व प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तहसील बिसवां व सीएचसी खैराबाद के दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। नैमिषारण्य के लोहारटोला मोहल्ले की एक गर्भवती पॉजिटिव मिली है। मिश्रिख सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा लहरपुर तहसील के भगवानीटोला, खैराबाद के ग्राम सुजावलपुर, शहर के अंबिकापुरम, पुराना सीतापुर, विजयलक्ष्मी नगर, ऑफिसर कॉलोनी, सिधौली के गांधीनगर उत्तरी वार्ड का एक-एक युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों ने लक्षण महसूस होने पर लैब में जांच कराई थी।
वहीं, महमूदाबाद के बेलदारीटोला, बीबीपुर व ठाकुरगंज की एक महिला व सिधौली के खरवलिया का एक वृद्ध पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा दो महिलाएं, एक युवक और संक्रमित पाए गए हैं। इनके मूल निवास का स्वास्थ्य विभाग पता लगाने में जुटा है। वहीं, महोली के बड़ागांव क्षेत्र में छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 25 नए केस मिलने के साथ ही अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना की खबर का इनसेट
11 इलाके हॉटस्पॉट से हुए मुक्त
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने के कारण मोहल्लों में संक्रमण न फैले। इसके लिए सदर तहसील का ग्राम कनवाखेड़ा व शहर का मोहल्ला रामनगर को हॉटस्पॉट बनाया गया हैं। इसके अलावा 11 स्थान हॉटस्पॉट से मुक्त से कर दिए गए हैं, जिनमें लहरपुर का मोहल्ला काजीटोला, सदर तहसील का मोहल्ला शास्त्रीनगर, सदर तहसील का मोहल्ला रामकृष्णपुरी, सदर तहसील का ग्राम बेहमई कलां, ग्राम ढोलईकलां, सदर तहसील का मोहल्ला कजियारा, एलिया विकासखंड का मोहल्ला भवानीपुर, सदर तहसील का मोहल्ला खूबपुर, मोहल्ला घूरामऊ बंगला व सदर तहसील का मोहल्ला रामनगर वार्ड को मुक्त कर दिया गया हैं।