{"_id":"6223abf56165b50496443659","slug":"25-counting-personnel-absent-from-training-sitapur-news-lko62053807","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण से रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण से रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मतगणना 10 मार्च को होगी। इसके लिए नियुक्त किए गए मतगणना कार्मिकों को दक्ष किया जा रहा है। शनिवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में 880 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। 25 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोकने व एफआईआर की कार्रवाई की जा सकती है।
मतगणना कार्मिकों को शनिवार को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माईक्रो आब्जर्वर, मतगणना चतुर्थ श्रेणी सहित मतगणना कार्मिक मतपत्र, अतिरिक्त मतगणना सहायक और मतगणना संकलन पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना के गुर सिखाए। कंट्रोल यूनिट से किस प्रकार गणना की जाएगी।
इसकी विस्तार से विधि बताई गई। प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन भी किया गया। प्रभारी अफसर प्रशिक्षण/ डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव, एपीओ दिलीप कुमार शुक्ला सहित अन्य जिम्मेदारों ने कार्मिकों का प्रशिक्षण में सहयोग किया। सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जिला विकास अधिकारी की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण में आठ मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक, पांच मतगणना माईक्रो आब्जर्वर, सात मतगणना चतुर्थ श्रेणी, दो मतगणना कार्मिक मतपत्र और एक मतगणना संकलन पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध उनके कार्यालयाध्यक्ष को वेतन रोकने और कार्रवाई कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।