फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   25 bighas of land and a house covered in cutting

25 बीघा जमीन व एक घर कटान में समाया

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 bighas of land and a house covered in cutting
रेउसा इलाके में नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव के रास्तों पर पहुंचा बाढ़ का पानी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा/ रामपुर मथुरा। तराई इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को कुछ वृद्धि हुई है। हालांकि इससे कहीं किसी गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। वहीं कटान से एक घर व 25 बीघा परती जमीन कट गई है। जिला प्रशासन प्रभावित इलाके पर बराबर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में बह रही शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को कुछ इजाफा हुआ है। इससे नदियों का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदियों का कटान भी तेज हो गया है। पासिनपुरवा में डॉक्टर खुशी का आवास कटान में कट गया, हालांकि इन्होंने पहले ही गांव छोड़ दिया था। इसके अलावा पासिनपुरवा से परमेश्वरपुरवा तक परती करीब 25 बीघा जमीन कटान में समा गई है।
विज्ञापन

यहां पर नदियों का तेजी से कटान चल रहा है। चौकी पुरवा, म्योढ़ी छोलहा, दुर्गापुरवा गांव के समीप नदी का पानी पहुंच चुका है। अभी संपर्क मार्गों व गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। तहसीलवार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभावित इलाकों पर बराबर नजर बनाए रखी जा रही है। जलस्तर में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील के अखरी, अंगरौरा, शुकुलपुरवा, बगस्ती में भी जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन नदियों का पानी अभी गांवों से दूर बना हुआ है। अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विशाल पोरवाल ने बताया कि बुधवार को घाघरा से 1.37 लाख व शारदा बैराज से 1.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी बाढ़ के कोई आसार नहीं है। जलस्तर में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। बाढ़ राहत के कार्य बराबर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed