{"_id":"1bc6a12428db88342446c72b1ec08cf0","slug":"247-pradhan-can-not-vote-in-mlc-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"247 प्रधान एमएलसी चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
247 प्रधान एमएलसी चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन) के चुनाव में नवनिर्वाचित 247 प्रधान वोट नहीं कर पाएंगे। कारण यह कि नए परिसीमन में बनीं 247 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
कोरम न पूरा होने से पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान एमएलसी चुनाव में वोट नहीं कर सकेंगे।
सीतापुर जनपद में पहले 1329 ग्राम पंचायतें थीं पर नए परिसीमन में संख्या बढ़कर 1600 हो गई है। अभी हाल ही में यहां 1598 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी पर यहां की 247 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
कोरम न पूरा होने से ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। जिस कारण इन ग्राम पंचायतों को गठन योग्य नहीं माना गया है। ऐसे में अब इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य पदों के लिए दोबारा चुनाव होंगे।
विज्ञापन
इनके निर्वाचन के बाद ही ये ग्राम पंचायतें गठित हो सकेंगी। यही वजह है कि मार्च में प्रस्तावित एमएलसी चुनाव में 247 प्रधान मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्हें इस चुनाव में वोटिंग करने से वंचित रहना पड़ेगा। इस चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में 3158 मतदाता हैं। इस सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को होगा।