फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोहरे ने कराया ठंडी का एहसास

कोहरे ने कराया ठंडी का एहसास

Mon, 04 Feb 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने कराया ठंडी का एहसास
फिर बढ़ी सर्दी, छाया घना कोहरा
विज्ञापन



सीतापुर। मौसम ने रविवार को एकाएक करवट बदली। पहाड़ी इलाके में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखाई दिया। रविवार सुबह कोहरे की धुंध छाई रही।


कोहरे के चलते वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर निकले। दोपहर तक बदली छाए रहने व तेज हवा के चलते लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा।


दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। यही नहीं छतों और पार्कों में जाकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया।


मगर शाम को फिर ठंड लौट आई। सात बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले।


शनिवार रात से ही एकाएक मौसम में बदलाव आ गया। रविवार सुबह लोग सोकर उठे तो मौसम का नजारा बदला। सुबह करीब छह बजे कोहरा पड़ना शुरू हो गया।


कुछ देर में ही हर तरफ कोहरा छा गया। कुछ दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही गलन बढ़ गई। लोग अलाव तापते दिखाई दिए।


कोहरे व बदली के चलते दोपहर 12 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। उसके बाद मौसम में कुछ राहत मिली। धूप निकलते ही मौसम पूरी तरह साफ हो गया।


धूप खिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले और छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। रविवार को अवकाश होने के कारण दोपहर में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं पार्कों में मजा लेते रहे।



ये सिलसिला चार बजे तक चलता रहा। शाम को फिर गलन बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा लिया। यही नहीं घरों में भी रूम हीटर की आंच तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed