{"_id":"5bd5f9f3bdec22693257b84f","slug":"21540749811-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व : हर घर में होगा उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व : हर घर में होगा उजियारा
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दीपावली पर इस बार हर घर में प्रकाश बिखरेगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के घरों को मिट्टी के दीये की झिलमिल रोशनी से जगमगाने के लिए लोगों को मिट्टी के दीपक बांटे जाएंगे। जिलाधिकारी की पहल पर पूरे जिले में करीब एक लाख मिट्टी के दीये बांटने की योजना है। योजना के मुताबिक ये दीये चौराहों पर स्टॉल लगाकर लोगों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। दीपक वितरण कराने की जिम्मेदारी सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक को सौंपी गई हैं।
प्रकाश पर्व दीपावली सबके लिए खुशियां लेकर आती है। इस पर्व पर कोई मिट्टी के दीये से अपने घरों को जगमग करता है तो कोई बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से। यही नहीं आकाश में आतिशबाजी छुड़ाकर भी लोग दिवाली के जश्न को मनाते हैं। लेकिन बढ़ते चाइनीज झालरों के चलन की वजह से मिट्टी के दीयों की चमक फीकी पड़ गई है।
मिट्टी के दीयों को अस्तित्व में लाने के लिए जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपक वितरित कराने का फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी है। साथ ही उन्होंने प्रभागीय निदेशक को मिट्टी के दीये वितरण की कार्य योजना बनाने को कहा। इस पर वन विभाग ने दिवाली पर्व पर मिट्टी के दीयों का वितरण कराने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक दीपावली पर वितरण के लिए मिट्टी के दीयों के 50-50 के पैकेट बनाए जाएंगे। बाद में चौराहों पर स्टॉल लगाकर इन्हें वितरित कराया जाएगा। साथ ही लोगों से यह अपील की जाएगी कि वे दीपावली पर पटाखों को फोड़ने के बजाए मिट्टी के दीये जलाकर घरों में रोशनी बिखेरें, क्योंकि पटाखों से वातावरण प्रदूषित होता है। इस कार्ययोजना को फाइनल टच देने के लिए वन विभाग जुटा है, हालांकि मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इस पर मुहर लगेगी।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. अनिरुद्घ पांडेय ने कहा कि दीपावली पर लोगों को निशुल्क मिट्टी के दीये वितरित किए जाएंगे। ये दीये चौराहों पर स्टॉल लगाकर बांटे जाएंगे। इनके वितरण का खाका तैयार किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट से होगा शुभारंभ
प्रकाश पर्व पर जनता को मिट्टी के दीये वितरित करने को कलेक्ट्रेट में शुभारंभ होगा। खुद डीएम शीतल वर्मा अपने हाथों से मिट्टी के दीये बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वन विभाग की टीमें चौराहों पर स्टॉल लगाकर लोगों को मिट्टी के दीये वितरित करेंगी।