फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चलती बस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

चलती बस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चलती बस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विरोध करने पर पीटा, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को बस में सफर कर रही एक महिला को अकेला पाकर चालक व परिचालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला (21) गुरुवार को अपने मायके से घर के लिए निकल थी। उसके साथ गोद में एक वर्ष का पुत्र भी था। बताते हैं कि तालगांव में महिला के पति ने महिला व बच्चे को एक प्राइवेट बस में बैठा दिया। बस जब लहरपुर कस्बा पहुंची तो बाजार बस स्टॉप पर सारी सवारियां उतर गईं।
विज्ञापन


महिला जैसे ही उतरने चली, चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। बताते हैं कि इसी बीच बस कंडक्टर ने बस के दरवाजे बंद कर दिए और महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो चालक ने कुछ दूरी पर आगे बढ़कर बस को रोका और वह भी महिला को जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जब शोर मचाया तो चालक व परिचालक ने महिला को पीटना शुरू कर दिया और उसे बस से बाहर निकालकर मुंह न खोलने की धमकी देते रहे। घटना के तुरंत बाद महिला कोतवाली पहुंची और आपबीती बताई।

महिला के शिकायत करते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन फोर्स ने बाजार चौराहे के निकट दबिश दी और चालक व कंडेक्टर समेत बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ड्राइवर व कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।


प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए चालक की पहचान हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अठसैनी निवासी आमिर व कंडक्टर की पहचान हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम वेट निवासी गुल हसन उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed