{"_id":"5b200e744f1c1b6a4d8b62b1","slug":"21528827508-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी पर मिला वृद्ध का शव
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में नहर पटरी के करीब पाया गया है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग बीमार था और बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राही के कुछ ग्रामीण मंगलवार की सुबह गांव के निकट नहर पटरी पर टहलने गए थे। इसी बीच नहर पटरी उन्होंने एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। उसकी उम्र 65 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही है। बुजुर्ग ने मटमैले कपड़े पहन रखे थे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बुजुर्ग उस क्षेत्र का निवासी नहीं है।
इस वजह से उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि बुजुर्ग बीमार था, वह बीते कई माह से नहर पटरी पर ही रह रहा था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।