{"_id":"60b287bd8ebc3e7518650e6d","slug":"21-arrested-with-illegal-liquor-sitapur-news-lko58014088","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ 21 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के साथ 21 गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतापुर। अलीगढ़ जनपद में देशी शराब पीने से 22 लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी विभाग हरकत में आ गया। पूरे जिले में देशी शराब के ठेकों की जांच की गई। इस दौरान 340 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही 21 लोगों को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
अलीगढ़ में देशी शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद शनिवार को सुबह से ही पुलिस व आबकारी विभाग ने पूरे जनपद में अभियान चला कर छापा मारा। वहीं, शहर में एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, आबकारी टीम ने शहर में देशी शराब के ठेकों की जांच की गई। कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि चेकिंग जारी रहेगी।
गांवों में अवैध शराब के खिलाफ छापा मारा गया। वहीं, एसपी आरपी सिंह कोतवाली नगर पुलिस ने 20 लीटर शराब, हरगांव में 40 लीटर, तालगांव में 50 लीटर, तंबौर में 40 लीटर, रेउसा में 20 लीटर, पिसावां में 20 लीटर, संदना में 40 लीटर, महमूदाबाद में 20 लीटर, रामपुर मथुरा में 10 लीटर, नैमिषारण्य में 10 लीटर, इमलिया सुल्तानपुर में 10, खैराबाद पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। 21 लोगों को शराब बनाने में संलिप्त पाते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।