{"_id":"5b980b8e867a557ebe1e84d1","slug":"201536691086-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला नवजात शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला नवजात शिशु
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक नवजात शिशु धान के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शिशु को सीएचसी में भर्ती कराया। नवजात शिशु लड़का है। सीएचसी से शिशु को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
सिधौली-महमूदाबाद मार्ग के किनारे बसे दुलारपुर गांव के बाहर मेंथा आयल की टंकी लगी है। सोमवार की देर रात टंकी पर पेराई का काम चल रहा था। इसी बीच वहां मौजूद ग्रामीणों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। कौतूहलवश ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में तलाश शुरू की।
इस दौरान धान के एक खेत में कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु पड़ा दिखाई दिया। रात के सन्नाटे में खेत से नवजात शिशु बरामद होने की सूचना ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शिशु को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी चौधरी ने बताया कि नवजात शिशु लड़का है। एक दिन का प्रतीत होता है। हालांकि उसका वजन दो किग्रा ही है। लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ है। फिर भी एहतियात के तौर पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।