{"_id":"5b4a50494f1c1b35748b4bb2","slug":"201531596873-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खुलेगा जनऔषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खुलेगा जनऔषधि केंद्र
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनरिक दवाऐं, अगले चरण में सीएचसी पर खुलेंगे केंद्र
सीतापुर। जिला अस्पताल के मरीजों को अब सस्ती दर पर दवाएं मुहैया होंगी। कारण यह है कि यहां पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र पर मरीजों को जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन दवाओं की कीमत अंग्रेजी दवाओं की अपेक्षा बहुत ही कम होगी। यह शहर का पहला व जिले का तीसरा जनऔषधि केंद्र होगा। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।
केंद्र सरकार ने मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों की शुरुआत करीब तीन साल पहले ही हो गई थी। इस पर इसका प्रचार प्रसार भी खूब किया गया था। लेकिन जिले में लोगों ने इन केंद्रों की तरफ बहुत कम ही ध्यान दिया।
लोगों का कहना था कि जब डॉक्टर जेनरिक दवाएं लिख नहीं रहे हैं तो इस केंद्र के खोलने का क्या फायदा है। इसी वजह से जिले में अब तक सिर्फ दो ही केंद्र खुल पाए हैं। इनमें महमूदाबाद व अटरिया इलाका शामिल है। अब शहर में पहला जनऔषधि केंद्र जिला अस्पताल में खोला जाएगा।
विज्ञापन
यह केंद्र एक एनजीओ के माध्यम से खुलेगा। इस केंद्र पर हर तरह की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। बुखार से लेकर हृदय रोग तक की दवाएं मिलेंगी। जेनरिक व अंग्रेजी दवाओं में कोई अंतर नहीं है। लेकिन रेट में बहुत अधिक अंतर रहता हैा। जबकि फायदा बराबर करती है। अंग्रेजी दवा बनाने में जो फॉर्मूला उपयोग किया जाता है, वही जेनरिक दवा बनाने में लगता है।
लेकिन यह किसी कंपनी के नाम से नहीं बल्कि जेनिरक नाम से बिकेगी। डीआई का कहना है कि यह जनऔषधि केंद्र जिले के सभी सीएचसी पर खोले जाएंगे। शुरुआती दौर में इनकी शुरुआत जिला अस्पताल से हो रही है। यहां की सफलता के बाद अगले चरण में सीएचसी पर पहुंचाया जाएगा।
जल्द खुलेगा केंद्र
जिला अस्पताल में जल्द ही जनऔषधि केंद्र खुल जाएगा। यहां पर मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उसके बाद सीएचसी पर यह केंद्र खोले जाएंगे।
-नवीन कुमार, जिला औषधि निरीक्षक