{"_id":"597b67324f1c1b47438b47d8","slug":"201501259570-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण पर आए आईजी रेंज ने जानी जिले की पुलिसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण पर आए आईजी रेंज ने जानी जिले की पुलिसिंग
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहीं बख्शे जाएंगे भू माफिया
आईजी रेंज ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी
अपराध समीक्षा बैठक में सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं
सीतापुर। जिले के कानून व्यवस्था और पुलिसिंग देखने को आईजी रेंज जय नारायन सिंह ने शुक्रवार सीतापुर में मूहमूदाबाद से इंट्री की। बिना अग्रिम जानकारी दिए आईजी रेंज महमूदाबाद, बिसवां होते हुए दोपहर सीतापुर पहुंच गए। इस दौरान आईजी ने रास्ते में पड़ने वाले थानों को देखा आईजी सीतापुर में इंट्री के बाद पुलिस महकमे को उनके आने जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि भी माफिया किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
जिला मुख्यालय पहुंच कर आईजी ने पुलिस लाइन में मातहतों संग बैठक की। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने की बात कही। आईजी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में अपराधों के बारे में जानकारी करने के साथ मुख्य रूप से विभागीय कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। खास कर छुटटी व जीपीएफ आदि को लेकर होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि थानों की कार्य प्रणाली पर भी गौर किया गया। आईजी ने कहा कि अभी भी थानों की कार्यप्रणाली में कई और सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि थानों से पुलिस कर्मियों की गलत कार्यप्रणाली की शिकायतें मिलती हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में आईजी ने कहा कि भू-माफिया को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। आईजी ने यह भी बताया कि जिले में अधिकांशत: नए पुलिस अफसर हैं। नाम छिपाते हुए आईजी ने बताया कि रास्ते में एक क्षेत्राधिकारी से अगले थाने के बारे में पूछा गया तो वह थाना नहीं बताए। इससे यही मालूम होता है कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण नहीं करते। आईजी ने बैठक के बाद सलामी ली। उसके बाद पुलिस लाइन के शस्त्रागार तक पैदल जाकर निरीक्षण किया।बैठक में एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी, योगेंद्र सिंह, सीओ बिसवां तौकीर अहमद सहित अन्य क्षेत्राधिकारी, थाना व कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन