फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   200 villages suffering due to power cut, crops drying up without irrigation

Sitapur News: बिजली कटौती से 200 गांव बेहाल, सिंचाई बिन सूख रहीं फसलें

Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
200 villages suffering due to power cut, crops drying up without irrigation
मास्टरबाग/सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से करीब 200 गांवों की तीन लाख आबादी त्रस्त है। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से पंखे व कूलर नहीं चल पाते हैं जिससे भीषण गर्मी से ग्रामीणों का बुरा हाल है। समरसेबल पानी नहीं उठाता है, इससे किसान अपनी फसलें नहीं सींच पा रहे हैं।
विज्ञापन

कंदुनी पावर हाउस से शाहपुर, गरौली, हसनापुर, पेड़र, पलिया, नेवादा, दहैया, दहावा, शिवथाना, सिंहपुर, सरैया, छावन, धौकलगंज, भीरा, कमुआ, गेरुआ, कैमा सर्वा, जलालपुर समेत करीब 200 गांवों को आपूर्ति की जाती है। गर्मी बढ़ने के चलते बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है, कि पंखे व कूलर चल ही नहीं पाते हैं। इन गांवों की लगभग तीन लाख आबादी बिजली की किल्लत से जूझने को विवश है। आलम यह है, कि गर्मी से राहत पाने को लोग हाथ के पंखे का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो-वोल्टेज के चलते निजी समरसेबल व राजकीय नलकूप पानी नहीं उठा पा रहे हैं। सिंचाई के अभाव में भीषण गर्मी के चलते गन्ने की फसल और धान की नर्सरी सूख रही है। ग्रामीण गुन्नू, गजराज, चिंटू, रामकुमार, अभय, दीपू, राजकुमार, छोटू, विनय, अनुपम, अशोक रावत आदि ने बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

आए दिन टूटते जर्जर तार
शाहपुर निवासी लवकुश ने बताया कि गांव के अंदर व बाहर बिजली के तार पिछले 10 वर्षों से जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तार कई जगह पेड़ों पर टंगे हुए हैं। कहीं लाइन पर पेड़ की डालें छू रही हैं। जरा सी हवा चलने पर तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली आने पर भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। गन्ने की फसल धान की नर्सरी सूखने की कगार पर पहुंच गई है।


पंखा और कूलर बने शो-पीस
शिवथाना गांव में रहने वाले शुभम चतुर्वेदी बताते हैं कि हमारे पास दो निजी समरसेबल हैं। लो-वोल्टेज के कारण सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। घर में पंखा व कूलर नहीं चलने की दशा में दिन रात पसीना बहाना मजबूरी है। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का निदान नहीं निकल पा रहा है।

बदले जा रहे तार, जल्द दूर होगी समस्या
रिवैंप योजना के अंतर्गत जर्जर लाइनें बदलवाई जा रही है। जल्द ही ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या दूर करा दी जाएगी।
डीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed