फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   200 students will go to Lucknow to get the tablet

200 विद्यार्थी टैबलेट लेने जाएंगे लखनऊ

Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
200 students will go to Lucknow to get the tablet
सीतापुर। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को जल्द टैबलेट की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया है। 25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले सम्मान समारोह में जनपद से 200 विद्यार्थी शामिल होंगे। इन विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को टैबलेट व फ्री मोबाइल देने की घोषणा की है। इस पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री इसके वितरण का शुभारंभ 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जनपद से 200 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री टैबलेट देंगे। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी मदद मिलेगी। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, और स्किल डवलपमेंट आदि के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होंगे चयनित
लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में जनपद से करीब 200 विद्यार्थी शामिल होने के लिए जाएंगे। इन विद्यार्थियों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा।
- देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed