{"_id":"68642f025d3c843af209fdd6","slug":"200-schools-were-adjusted-due-to-the-distance-fewer-children-arrived-on-the-first-day-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135509-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 200 स्कूल समायोजित, दूरी के कारण पहले दिन कम पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 200 स्कूल समायोजित, दूरी के कारण पहले दिन कम पहुंचे बच्चे
Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 50 से कम छात्र संख्या वाले 200 विद्यालय समायोजित कर दिए गए हैं। मंगलवार को जब विद्यालय खुले तो इनमें ताले बंद रहे। इससे नौनिहाल एक से डेढ़ किमी दूर विद्यालय पहुंचे। इससे वह काफी परेशान रहे। इससे नौनिहालों की संख्या भी काफी कम रही। सिर्फ मछरेहटा के एक विद्यालय में ग्रामीणों के विरोध के चलते वहीं पर कक्षाएं चलीं।
एलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय खटकरी को प्राथमिक विद्यालय लोधौरा में मिला दिया गया। यह विद्यालय करीब एक किमी दूर है। मयंक व रामू ने बताया कि विद्यालय दूर होने के कारण आज नहीं गए।
रामपुर मथुरा प्राथमिक विद्यालय छतौनी का गंगोलिया में समायोजन किया गया। यह विद्यालय भी करीब एक किमी दूर है। पहले दिन इस विद्यालय के केवल पांच बच्चे ही पहुंचे। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय देवरिया जहानपुर का दूर के प्राथमिक विद्यालय भिठौरा में समायोजन होने से अभिभावक नाराज रहे। इस विद्यालय के केवल आठ बच्चे पहुंचे।