फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   200 crore budget for Srayn river

200 करोड़ से संवरेगी सरायन नदी

Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
200 crore budget for Srayn river
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर को मॉडल सिटी के  रूप में विकसित करने को अब रिवाइज डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनेगा। मंगलवार को आवास विकास आयुक्त के समक्ष पेश हुए सीतापुर के प्रजेंटेशन में वर्तमान 350 करोड़ रुपये के डीपीआर पर सहमति बन नहीं सकी है। ऐसे में अब नए सिरे से विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मसले को लेकर बुधवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने कैंप कार्यालय में अफसराें के साथ बैठक में रिवाइज्ड डीपीआर बनाने का खाका खींचा। नए प्रस्ताव के तहत करीब 200 करोड़ रुपये से शहर की शान सरायन नदी का उद्धार होगा। रिवाइज्ड डीपीआर में करीब 500 करोड़ रुपये से मॉडल सिटी के तहत कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


मॉडल सिटी के तहत प्रदेश के सात शहर विकसित किए जाएंगे, जिसमें सीतापुर शहर भी शामिल हैं। अब डीएम रिवाइज डीपीआर तैयार करा रहे हैं जिसमें कई महत्वपूर्ण संशोधन किए जा रहे हं। यह नई डीपीआर 15 मई तक तैयार करने के निर्देश विभागीय अफसराें को दिए गए हैं, जिससे शासन स्तर पर इस डिटेल को 20 मई को प्रजेंटेंशन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल सिटी में सरायन नदी को पुनर्जीवित करने पर सर्वाधिक जोर दिया गया है। करीब 200 करोड़ की मांग की जा रही है। शहर के दस किमी. के दायरे में इस नदी की सिल्ट सफाई, बंधा निर्माण, घाट निर्माण व नदी के दोनों ओर वृहद स्तर पर पौधरोपण का खाका खींचा जा रहा है।


आर्किटेक्ट तैयार करेंगे डिजाइन
पार्क व चौराहों को विकसित करने को लखनऊ के लोहिया पार्क की डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार करेंगे। वह गुरुवार को शहर में आएंगे और प्रशासनिक अफसराें व पालिकाध्यक्ष के साथ शहर के सरोजनी वाटिका, महावीर, शहीद पार्क सहित पांच पार्कों व प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की डिजाइन तैयार करेंगे।

ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस व साइकिल ट्रैक बनेगा
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को तोड़कर वहां भव्य ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अलावा वहीं पर सर्किट हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश डीएम की ओर से दिए गए हैं। वहीं मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में साइकिल ट्रैक, पौधरोपण, बेंच व विभिन्न खेलों के संसाधन आदि व्यवस्था को खेल अधिकारी कार्ययोजना तैयार करेंगे।

पानी एटीएम भी लगेंगे
स्वच्छ पेयजल को लेकर पानी एटीएम लगाएं जाएंगे। करीब दो लाख रुपये कीमत का यह पानी एटीएम कलेक्ट्रेट सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेगा। डीएम ने पानी एटीएम लगाने का कार्य इसी सप्ताह से शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे गर्मी में लोग पेयजल के संकट से न जूझे। 

मुख्य बाजार में नहीं चलेंगी गाडि़यां
लालबाग से घंटाघर मार्ग नो व्हेकिल जोन होगा। इस बात पर मंगलवार को सहमति बन गई। डीएम ने नगरपालिका, प्रशासन व ईओ सहित पुलिस अफसरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं अतिक्रमण को लेकर पूरे शहर में अभियान चलाकर सभी फुटपाथाें पर स्थित दुकानाें को एक ही रंग में रंगने को कहा है। 

जलभराव से भी  मिलेगी राहत
खूबपुर क्षेत्र के अधीन आने वाली श्रीनगर कॉलोनी, विकास नगर, भार्गव कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, जीवन विहार, यादव कॉलोनी में वर्षों से व्याप्त जलभराव समस्या का समाधान हो सकेगा। डीएम ने मंगलवार को इसको लेकर जलनिगम के अधिशासी अभियंता को क्षेत्र का निरीक्षण कर जलनिकासी के लिए रिवाइज स्टीमेट तैयार कर इस मॉडल सिटी की डीपीआर में रखने के निर्देश दिए हैं।



पूरे शहर में लगेंगे एलईडी बल्ब
शहरी क्षेत्र में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। वही सूर्योदय व सूर्यास्त के समय आटोमेटिक ऑफ व ऑन मशीनाें का प्रयोग किया जाएगा। डीएम ने इसे लेकर पालिका को निर्देश दिए हैं। बेहतर विद्युत आपूर्ति को लेकर अंडर ग्राउंड केबल का दायरा बढ़ाने व नवविकसित इलाकों को पोल लगाकर नई लाइन डालने व ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर कार्ययोजना दो दिन में प्रस्तुत करने को कहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed