{"_id":"65560449e938e95c780d8f07","slug":"20-to-55-lakh-students-will-take-online-attendance-sitapur-news-c-102-1-slko1053-5433-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 20 से साढ़े पांच लाख नौनिहाल लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 20 से साढ़े पांच लाख नौनिहाल लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी
Thu, 16 Nov 2023 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय परिसर से ही शिक्षक व कर्मचारी भी लगाएंगे हाजिरी
संवाद न्यूज एजेेंसी
सीतापुर। मैनुअल तरीके से अब विद्यालय में हाजिरी लगाने का काम खत्म हो रहा है। 20 नवंबर से शिक्षक, नौनिहाल व कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को टैबलेट दिए जा चुके है। जिन विद्यालयों में टैबलेट नहीं है वहां पर मोबाइल पर प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हाजिरी लगेगी।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, नौनिहाल व कर्मचारी अपने-अपने रजिस्टर पर हाजिरी लगाते हैं। इसके चलते कई बार शिक्षक व नौनिहाल गैरहाजिर रहते हैं। इसके बाद भी उनकी हाजिरी लग जाती है। कई बार यह खुलासे अफसरों के औचक निरीक्षण में सामने आ चुके हैं। अब यह सब लेटलतीफी बंद हो रही है। शासन ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए विद्यालयों को टैबलेट दिए है।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत लखनऊ मंडल से 20 नवंबर से हो रही है। इससे सीतापुर जिले के करीब साढ़े पांच लाख नौनिहाल व 15 हजार शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी लगाते हुए नजर आएंगे। स्कूलों की जियो फेंसिंग किए जाने के कारण ऑनलाइन उपस्थित विद्यालय परिसर में ही लगाई जा सकेगी। शिक्षकों को प्रतिदिन दो बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। शिक्षक विद्यालय आगमन व प्रस्थान पर लगाएंगे। उपस्थित, मिड डे मील रजिस्टर के साथ ही प्रवेश, पत्र व्यवहार व बाल गणना आदि के 12 रजिस्टर को डिजिटल कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह रहेगा समय
ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक शिक्षक विद्यालय आने पर सुबह 7:45 से 8:00 बजे और विद्यालय जाते समय दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक दर्ज करेंगे। शीतकाल में 01 अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय आने पर सुबह 8.45 से 9:00 बजे तक विद्यालय जाते समय दोपहर 3:15 से 3:30 बजे तक लगाएंगे। छात्रों की ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे और शीतकाल में एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से 10:00 बजे तक हाजिरी लगेंगी। वहीं मिड डे मील का ब्योरा ग्रीष्मकाल में दोपहर 12:00 बजे तक और शीतकाल में दोपहर डेढ़ बजे तक भेजेंगे।
20 से पूरे जिले में लागू होगा सिस्टम
ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विद्यालयों को टैबलेट दिए जा चुके है। 20 नवंबर से इसे पूरे जिले में ऑनलाइन हाजिरी का सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।
-आर्य कुमार दीक्षित, डीसी ट्रेनिंग, बेसिक शिक्षा विभाग