Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   20 staff members, including a doctor, were found absent during the inspection.

Sitapur News: निरीक्षण में डॉक्टर समेत 20 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Sun, 01 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
20 staff members, including a doctor, were found absent during the inspection.
सीतापुर। जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला जनगणना कार्यालय की ओर से शनिवार को पीएन सहगल इंटर कॉलेज, कनवाखेड़ा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें जिले के करीब 971 प्रगणक और 173 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के विभिन्न चरणों, मकान सूचीकरण और परिवारों की गणना की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तहसीलदार सदर ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य में सरकार की योजनाओं और नीतियों का निर्धारण किया जाता है। ऐसे में सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और शुद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षकों ने जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इसमें मकान सूचीकरण, परिवारों से संबंधित विवरण दर्ज करने और गणना के निर्धारित चरणों को समझाया गया।
विज्ञापन

इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे फील्ड में काम करने के दौरान कर्मियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं, दूसरे सत्र में एसडीएम सदर ने स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया और डिजिटल व्यवस्था से परिचित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed