फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   20 nominations for three posts of Pradhan

प्रधान के तीन पदों पर हुए 20 नामांकन

Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 nominations for three posts of Pradhan
सीतापुर। 16 ब्लॉकों पर नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। रिक्त प्रधान व सदस्यों के पद पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई। प्रधान के तीन पदों के लिए 20 नामांकन पत्र आरओ के समक्ष दाखिल किए गए। सदस्य ग्राम पंचायत के 141 पदों पर इतने ही नामांकन एआरओ को भरकर दिए गए। 18 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर नामांकन नहीं हो सका है। यह पद रिक्त रह गए। 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नामांकनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत के रिक्त पदों के लिए 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के मध्य संबंधित उम्मीदवारों ने आरओ व एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। महोली ब्लॉक में प्रधान के तीन पदों के लिए 20 नामांकन पत्र आरओ ने प्राप्त किए हैं। जबकि इन ग्राम पंचायतों के 33 सदस्य पदों के लिए 43 नामांकन एआरओ के समक्ष दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य ब्लॉकों में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के 108 पदों के लिए 98 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सिधौली ब्लॉक के चार, एलिया के आठ, बिसवां के दो, महोली के एक व ब्लॉक लहरपुर के तीन सदस्य ग्राम पंचायत पद पर किसी ने नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा है। 18 पद रिक्त रह गए। सभी दाखिल हुए नामांकन पत्रों की संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर 13 दिसंबर को आरओ व एआरओ द्वारा सुबह 10 बजे से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में दाखिल हुए 35 नामांकन पत्र
लहरपुर संवाद के अनुसार ब्लॉक में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के 14 पदों पर 17 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए है। जिसमें ग्राम पंचायत गोकुलपुर में 11, प्रह्लादपुर, रंगवा,अकैचनपुर बरेली में एक-एक ताहपुर में तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सांडा संवाद के अनुसार सकरन ब्लॉक में रिक्त पांच ग्राम पंचायत सदस्यों पर एक-एक नामांक दाखिल हुए। ग्राम पंचायत महाराज नगर के वार्ड संख्या तीन से ज्ञान देवी, वार्ड सात से रामधार, वार्ड आठ से मालती देवी व ग्राम पंचायत लश्करपुर के वार्ड संख्या 11 से वंदना शुक्ला और ग्राम पंचायत मुर्थना के वार्ड संख्या 13 से शिव देवी ने नामांकन किया। बिसवां संवाद के अनुसार रिक्त सदस्यों के 14 पदों पर 12 नामांकन दाखिल हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्रामसभा कन्दुनी व सराय के रिक्त सदस्य पद के लिए किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। अन्य रिक्त पदों पर एक-एक आवेदक ने नामांकन किया है। मिश्रिख संवाद के अनुसार, ग्राम पंचायत बिकासूर ग्रंट के सदस्य ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति पद के लिए भारत निवासी जयपुर ने नामांकन दाखिल किया है। एक ही सदस्य का पद ब्लॉक क्षेत्र में रिक्त था।
भटपुरवा के प्रधान पद पर दाखिल हुए आठ नामांकन
महोली संवाद के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र में रिक्त प्रधान पद के तीन पदों पर 20 नामांकन भरे गए। सर्वाधिक आठ पर्चा ग्राम पंचायत भटपुरवा के प्रधान पद के लिए दाखिल किए गए हैं। रिटर्निंग अफसर विनोद कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कैमहरा में प्रधान पद के लिए पांच व सदस्य पद के लिए 12 नामांकन प्रपत्र दाखिल हुए। ग्राम पंचायत राई पैड़हिया में प्रधान पद के लिए सात व सदस्य पद के लिए 14 नामांकन दाखिल हुए।

ग्राम पंचायत भटपुरवा में प्रधान पद के आठ व सदस्य पद के लिए 18 नामांकन प्रपत्र दाखिल हुए। अन्य पांच ग्राम पंचायत गुजिया, बगचन, बसवै, उरदौली, ब्रह्मावली में एक-एक वार्ड में सदस्य पद रिक्त था, जिसमें चार ग्राम पंचायतों में एक-एक सदस्य पद का नामांकन दाखिल हुआ है। गुजिया ग्राम पंचायत से सदस्य पद का कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इस दौरान ब्लॉक परिसर में पुलिस बल मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed