{"_id":"5745fa634f1c1b0420691f82","slug":"2-5-quintals-expired-at-biscuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 क्विंटल एक्सपायर्ड बिस्कुट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 क्विंटल एक्सपायर्ड बिस्कुट मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को महोली में एक बिस्कुट एजेंसी पर छापा मार भारी मात्रा में एक्सपायर्ड बिस्कुट बरामद किए। इनकी कीमत करीब 35 हजार बताई जा रही है। बिस्कुट को सील कर व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। दूध, मावा व एथलीन का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि महोली में कृष्णा एजेंसी पर एक्सपायर्ड व बिना एक्सपायर्ड बिस्कुट एक साथ रखे हुए थे। जांच में राजा ब्रांड के ढाई क्विंटल बिस्कुट एक्सपायर्ड मिले। व्यापारी ने कंपनी को बिस्कुट वापस करने का अनुरोध किया। जिस पर इनको अलग कमरे में रखवा दिया है।
विज्ञापन
व्यापारी के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। व्यापारी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही बिस्कुट का नमूना भरा। वहीं कमलापुर में लखनऊ की तरफ से आ रही एक जीप को रोका। जिस पर अमेठी से दूध लाया जा रहा था। ड्राइवर के पास कंपनी का कोई कागज नहीं मिला।
विज्ञापन
यहां पर दूध का नमूना भरा। सप्लायर को नोटिस जारी किया गया है। महोली में बाजपेई स्वीट्स के यहां दूध सप्लायर अफसर के दूध को चेक किया गया। मिलावट होने पर इसका नमूना भरा।