{"_id":"5c55e5c5bdec2259e364e2ef","slug":"191549133253-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने बहराइच के युवक को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने बहराइच के युवक को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े सात हजार रुपये नकद व मोबाइल उड़ाया
सीतापुर। दिल्ली से वापस घर लौटते समय रोडवेज बस में जहरखुरानों ने बहराइच के युवक को अपना निशाना बनाया और उसे नशीला खाद्य पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसके पास 75 सौ रुपये व मोबाइल लूट ले गए। बेहोशी की हालत में देख ड्राइवर व परिचालक उसे शहर के आर्मी ग्राउंड के समीप छोड़कर चले गए।
युवक को बेहोशी की हालत में देख कुछ युवकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला बहराइच के खेरीगढ़ निवासी श्यामू दिल्ली में कार्य करता था। करीब 6 महीने बाद वह शुक्रवार को रोडवेज बस से दिल्ली से वापस अपने घर को आ रहा था।
रास्ते में कुछ लोगों ने रात में रोडवेज बस में उसे कोई नशीला खाद्य पदार्थ खिला दिया। उसका सेवन करते ही वो बेहोश हो गया। युवक को बेहोश देेखकर जहरखुरानों ने उसके पास से 75 सौ रुपये और एक मोबाइल पार कर दिया।
विज्ञापन
बस में युवक को बेहोश देखकर बस चालक व परिचालक ने शहर कोतवाली इलाके के आर्मी ग्राउंड के समीप छोड़कर भाग निकले। शनिवार सुबह कुछ युवक टहलने निकले तो आर्मी ग्राउंड के समीप युवक को बेहोशी की हालत में पाया। इस पर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद होश आने पर युवक अपने घर को चला गया।