फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   केबल कटने से समूचे जिले में ठप रही ब्रॉडबैंड सेवा

केबल कटने से समूचे जिले में ठप रही ब्रॉडबैंड सेवा

Thu, 31 Jan 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
केबल कटने से समूचे जिले में ठप रही ब्रॉडबैंड सेवा
सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रभावित रहा कामकाज
विज्ञापन

सीतापुर। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बीएलएनएल की भूमिगत केबल बुधवार रात को कट गई। इससे समूचे जिले की ब्रॉडबैंड सेवा बाधित हो गई। जिस कारण सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। उधर, सूचना पाकर बीएलएनएल के अफसर-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद गुुरुवार शाम पांच बजे के बाद बाधित सेवा बहाल हो सकी।

मालूम हो कि बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बुधवार रात करीब 11 बजे तक बहाल थी। इसके बाद अचानक यह सेवा ठप हो गई। इससे निगम के अफसर-कर्मचारियों में खलबली मच गई। आननफानन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर लखनऊ व सीतापुर दोनों जिलों के अफसर मय टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त करने में जुट गए। पर गुरुवार सुबह तक यहां बाधित सेवा बहाल नहीं हो पाई। सरकारी कार्यालयों खुलने पर अफसर-कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने भी ब्रॉडबैंड सेवा को ध्वस्त पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस कारण कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बीएसएनएल के जिला प्रबंधक असद अंसारी ने बताया कि महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर निगम की केबल कट गई थी, जिसे दुरुस्त कराकर बाधित सेवा बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed