{"_id":"5c51df9abdec22737f732a49","slug":"191548869530-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन विदाई के बाद सीधे पहुंची कॉलेज दिया एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन विदाई के बाद सीधे पहुंची कॉलेज दिया एग्जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदाई के बाद सीधे एग्जाम देने कॉलेज पहुंची दुल्हन
सीतापुर। जिले की एक बेटी मंगलवार को दुल्हन बनी और बुधवार सुबह विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले उसने कॉलेज जाकर डीएलएड की परीक्षा दी। उसके इस फैसले की हर किसी ने सराहना की है।
शहर के दुर्गापुरवा में रहने वाली रिया की मंगलवार को शहर के एक गेस्ट हाउस से शादी हुई थी। बारात लखीमपुर से आई थी। रिया इस समय शिवम मेमोरियल डिग्री कॉलेज से डीएलएड कर रही हैं। बुधवार को आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिया की परीक्षा थी।
शादी व एग्जाम एकसाथ होने के चलते रिया केे परिवारीजन परेशान थे। मगर रिया ने मिसाल कायम करते हुए बुधवार को विदाई के बाद सीधे ससुराल न जाकर पेपर देने कॉलेज पहुंच गई। जहां रिया ने अपनी परीक्षा दी।
विज्ञापन
रिया का कहना है कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने पूरे साल मेहनत की थी। परीक्षा केंद्र पर रिया को शादी के जोड़े में देखकर हर किसी ने उसके फैसले की सराहना की।