{"_id":"5bd3616dbdec22697652a9b7","slug":"191540579693-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घरों से लाखों की चोरी
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना/ गोंदलामऊ। थाना इलाके में बेखौफ चोरों ने सात मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। भुक्त भोगियों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
थाना व कस्बा में गुरुवार रात पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए हौसला बुलंद चोरों ने एक के बाद एक सात घरों को निशाना बनाया। कस्बा निवासी विष्णु गुप्ता, शिव कुमार, कृष्ण कुमार, सतीश के घरों की छतें आपस में मिली हुई हैं।
कृष्ण कुमार के घर से 20 हजार रुपये की नकदी सहित चोर इन घरों से चार मोबाइल, बैग व जरूरी कागजात उठा ले गए। इसके बाद मुकेश के घर से लैपटॉप पार कर दिया। फिर पड़ोस में रहने वाले शादाब के घर से एक मोबाइल और पोस्टमास्टर कल्लू के घर से एक मोबाइल, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
बाद में सुधीर गुप्ता के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोर मोबाइल व अन्य सामान उठा ले गए। इन मकानों से चोर करीब डेढ़ लाख की सम्पत्ति बटोर ले गए हैं। सिलसिलेवार साम मकानों से चोरी होने पर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।
रोड रोलर से टकराई बाइक, एक की मौत
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में रोड रोलर से बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने रोड रालेर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाक्षेत्र के रौव्वापुर में रहने वाला छोटे (32) पुत्र झब्बू गुरुवार रात अपने दो दोस्तों के साथ सांडा आया था। यहां से बाइक पर तीनों लोग वापस गांव जा रहे थे।
रास्ते में सेमरा कला गांव के पास सड़क पर काम चल रहा है। वहां रोड रोलर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में छोटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्तों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि रोड रोलर कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।