{"_id":"5b9ff449867a557fe86c3577","slug":"191537209417-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को रौंदा, मौत
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर में हादसे के बाद वाहन छोड़ भाग निकला चालक
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को बालू लदी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। जब तक उसे सीएचसी पहुंचाया जाता उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कुटी निवासी बिहारीलाल वर्मा की बेटी मोहिनी (11) एम अशरफ कॉन्वेंट स्कूल बदायूं टोला में कक्षा 5 की छात्रा थी। हर रोज की तरह मोहिनी सोमवार की सुबह आठ बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली। बिसवां मार्ग पर पिरुवा तालाब के पास बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और छात्रा को रौंद दिया।
हादसे में छात्रा बुरी तरह से जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस आने में देरी देख घर वाले एक निजी वाहन से लेकर सीएचसी लहरपुर के लिए रवाना हुए। लेकिन उसने रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद वाहन मौके पर ही छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।