फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की टक्कर से ट्रॉली के उड़े परखच्चे

रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की टक्कर से ट्रॉली के उड़े परखच्चे

Wed, 05 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की टक्कर से ट्रॉली के उड़े परखच्चे
गेटमित्र के रोकने पर भी नहीं माना ट्रैक्टर चालक, रामपुर कलां क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

महमूदाबाद/सरैंया (सीतापुर)। रामपुरकला थाना इलाके में गेट मित्र की ओर से रुकने का इशारा देखने पर भी ट्रैक्टर चालक रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा। इसी बीच आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। हालांकि मालगाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर में फंसा ट्रॉली का हुक निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। गार्ड द्वारा आला अफसरों को सूचना देने के बाद मालगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई। रेल अफसरों तथा जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रामपुरकलां में कोड़री व बाबूपुर के मध्य से बड़ी रेलवे लाइन निकली है। इन गांवों के बीच बगैर गेट का समपार फाटक है। इस गेट विहीन फाटक पर अजयपाल गेट मित्र के रूप में तैनात है। मंगलवार रात वह ड्यूटी पर तैनात था। सीतापुर से बुढ़वल जा रही मालगाड़ी के आने का संकेत सरैंया स्टेशन से हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कोडनी गांव की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। यह देख गेट मित्र ने ट्रैक्टर चालक को टॉर्च की रोशनी के जरिए रुकने का इशारा किया और चिल्लाकर ट्रेन आने की बात बताई। गेट मित्र के मुताबिक, उसके बताने का ट्रैक्टर चालक पर कोई असर नहीं पड़ा।

ट्रैक्टर चालक अपना वाहन रेल पटरी से निकालने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर पटरी के किनारे लगे एक लोहे के एंगल में फंस गया और तभी मालगाड़ी आ गई। चूंकि ट्रैक्टर पटरियों से आगे निकल चुका था और ट्रॉली का कुछ हिस्सा पटरी पर था।

लिहाजा, मालगाड़ी की जोरदार टक्कर से ट्रॉली लगभग पचास फिट दूर जा गिरी। गनीमत यह रही कि ठोकर लगते ही ट्रैक्टर में लगा ट्रॉली का हुक निकल जाने से ट्रैक्टर सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उधर, मालगाड़ी रुक गई।

गार्ड ने गेट मित्र से जानकारी लेकर आला अफसरों को घटना से अवगत करा दिया। करीब 20 मिनट खड़ी रहने के बाद मालगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई। खबर पाकर रेलवे के पीडब्लूआई अरविंद कुमार तथा एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेल अफसरों के मुताबिक, जीआरपी थाना सीतापुर में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

लाल बत्ती होती तो टल जाता हादसा
मालगाड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने से पहले गेट मित्र अजयपाल ने पहले ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया। उसके न रुकने पर गेटमित्र ने मालगाड़ी के चालक को टॉर्च की रोशनी और लाल झंडी दिखाकर रोकने की कोशिश की।

लेकिन शायद रात के अंधेरे में मालगाड़ी चालक झंडी देख नहीं सका और ट्रॉली से टक्कर हो गई। गेटमित्र के मुताबिक, मालगाड़ी के चालक ने रात में लालबत्ती न दिखाने पर फटकार लगाई। मगर लालबत्ती उसके पास है ही नहीं तो वह दिखाता कैसे। अगर लालबत्ती होती तो हादसा टल जाता।


मालगाड़ी से ट्रॉली का पिछला हिस्सा टकराया है। ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग होने पर कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच कराई जा रही है। रेलवे के अफसर व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई थी।
-संतोष राय, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed