{"_id":"5b8986e342c792465f7cfeac","slug":"191535739619-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर चलेगा अभियान, बनेंगे नए वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर चलेगा अभियान, बनेंगे नए वोटर
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से मृतक-स्थानांतरित के नाम भी हटेंगे
सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर एक बार फिर मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान की शुरुआत पहली सितंबर से होगी। यह अभियान 31 अक्तूबर माह तक चलेगा। इसमें वंचित मतदाताओं और 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके व्यक्तियों को वोटर बनाया जाएगा। ताकि वे लोकतंत्र को चुनने में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
आयोग ने बाकायदा कार्यक्रम भी फाइनल कर दिया है। ऐसे में निर्वाचन महकमा इसकी तैयारियों में जुट गया है। लोकतंत्र चुनने में 18 साल की आयु के सभी युवाओं को वोटिंग का अधिकार है। इन्हें यह अधिकार दिलाने को चुनाव आयोग समय-समय पर वोटर लिस्टों को अपडेट करने का अभियान चलाता है।
आयोग के निर्देश पर पहले कई बार मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान चला था। बावजूद इसके काफी संख्या में लोग वोटर बनने से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए आयोग ने एक बार फिर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने का फैसला लिया। आयोग का यह अभियान शुरू करने का असल मकसद वोटर लिस्टों को अपडेट व वंचित मतदाताओं को वोटर बनाने बनाना है।
विज्ञापन
एडीएम विनय पाठक ने बताया कि अभियान में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष से ऊपर आयु के युवा नए वोटर तो बनेंगे। साथ ही उन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र भी जारी होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में नौ सितंबर, 23 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर और 28 अक्तूबर को बूथों पर विशेष अभियान होगा।
इन विशेष तारीखों में बूथों पर पदाधिकारी व बूथ लेवल अफसर उपस्थित रहकर युवाओं के फॉर्म भरवाकर उन्हें वोटर बनाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को भी हटाने का भी काम किया जाएगा। जिससे कि विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूचियां पारदर्शी बन सकें। उन्होंने बताया कि चार जनवरी 2019 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
कॉलेजों में होगा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम
चुनाव आयोग के फरमान पर कॉलेज कैंपस में भी मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलेगा। पहली सितंबर को शहर के सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी शीतल वर्मा करेंगी। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को वोटर बनाने के लिए उनसे फार्म भरवाए जाएंगे।