{"_id":"5a66319a4f1c1b9f268b5d9d","slug":"191516646810-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, युवती घायल
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जख्मी युवती की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक बाइक सड़क पार कर रही युवती से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रहा था।
थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारी निवासी सूरज (28) सोमवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर जगदीशपुर मोड़ के निकट थानगांव कस्बा निवासी उत्तम दीक्षित की पुत्री पूजा दीक्षित (20) पैदल ही सड़क पार कर रही थी।
इसी बीच बाइक ने पूजा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूजा उछलकर सड़क के किनारे खड्ड में गिर गई। जबकि बाइक सवार, बाइक समेत घिसटता हुआ करीब 100 मीटर दूरी तक चला गया। गांव के लोग मदद को दौड़े, तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
युवती के परिवारीजनों ने घायल युवती को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
दुर्घटना में दो जख्मी
रेउसा। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम हैठा हजरतपुर निवासी शिव भगवान सोमवार की सुबह बाराबंकी से बाइक से अपने घर आ रहा था। रास्ते में रेउसा बिसवां मार्ग पर रेउसा थाना क्षेत्र के मंगूपुर तिराहे के निकट बाइक पलट गई।
इससे शिव भगवान घायल हो गया। पुलिस ने उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, रेउसा के सेमरा निवासी विमल तिवारी भी सड़क हादसे में घायल हो गया है।