फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रिपल मर्डर की कराई जाए सीबीआई जांच

ट्रिपल मर्डर की कराई जाए सीबीआई जांच

Fri, 09 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर की कराई जाए सीबीआई जांच
ट्रिपल मर्डर मामले की हो सीबीआई जांच
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। सीतापुर में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध मे बिसवां लॉयर्स के सचिव अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीपी सिंह को सौंपा। इसके जरिए अधिवक्ताओं ने ट्रिपल मर्डर की जांच सीबीआई से करवाई जाए। घटना का खुलासा कर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवारीजनों को तीस लाख रुपये मुआवजा व सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए। ज्ञापन में सचिव त्रिपाठी ने कहा कि इस घटना को 72 घंटे बीत चुके हैं पर अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस कांड का शीघ्र खुलासा किया जाए। मृतक के परिवार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। मृतक के परिवारीजन को शासन से तीस लाख रुपये दिलवाया जाए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर फांसी दी जाए। ज्ञापन देते समय बृजेश गुप्ता, रजनीश मिश्रा, नईम अंसारी, मनोज गुप्ता, राधेलाल वर्मा, नीरज वर्मा, मोहम्मद शुएब, अनिल श्रीवास्तव, ओपी मिश्रा, कमलेश मौर्य, प्रमोद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

‘सड़क से लेकर सदन तक करेंगे संघर्ष’
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने व्यापारी की बेटियों से की मुलाकात
सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे। उन्होंने जिले के कांग्रेस नेताओं के साथ ट्रिपल मर्डर मामले में व्यापारी की बेटियों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो घटना सिविल लाइंस मोहल्ले में हुई वह दिल को दहलाने वाली है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस के प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केवल सीतापुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हत्या, लूट, बलात्कार, आगजनी, दंगे व बलवे आम बात हो गई है। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस अपराधियों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिलकर इस गंभीर प्रकरण पर बात करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और मसले पर आंदोलन की रणनीति तय की। इस दौरान पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, डॉ. विजयनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, अनुसुइया शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed