फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 village secretaries in circle, development works mixed

Sitapur News: विकास कार्यों में घालमेल, घेरे में 19 ग्राम्य सचिव

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
19 village secretaries in circle, development works mixed
सीतापुर। ब्लॉक रामपुर मथुरा में ओडीएफ घोटाले के बाद अब विकास कार्यों में भी घालमेल कर 14 करोड़ की चपत लगाने का मामला सामने आया है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने इस मामले की शिकायत डीएम अनुज सिंह को सौंपे एक शिकायत्री पत्र में कही है। घोटाले की आशंका का देखते हुए डीएम ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। इसके घेरे में 19 ग्राम्य सचिवों के आने से ब्लॉक मुख्यालय पर हड़कंप है।
विज्ञापन

विकास खंड रामपुर मथुरा में ओडीएफ के तहत शौचालयों के निर्माण कार्य की लगभग पौने दो करोड़ की राशि हड़पे जाने का मामला जांच के दौरान पकड़ आ चुका है। वर्ष 2017 से 2020 के मध्य अंजाम दिए गए इस घोटाले में डीएम के निर्देश पर पांच ग्राम्य सचिव निलंबित भी किए जा चुके हैं। मंगलवार को सेवता विधायक ने डीएम से मुलाकात के सौंपे एक शिकायती पत्र में अब वर्ष 2019-20 से अभी तक ब्लॉक रामपुर मथुरा में तैनात रहने वाले 19 सचिवों पर विकास कार्य के नाम पर आवंटित 14.5 करोड़ की सरकारी धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही हैंडपंप रिबोर व मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि को भी सचिवों ने घालमेल कर हड़पा है। इसमें उक्त धनराशि नियम विरुद्घ निजी व्यक्तियों व फर्जी फर्मों के माध्यम से निकाले जाने का कार्य किया गया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घालमेल की आशंका का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। ब्लॉक रामपुर मथुरा में लगातार उजागर हो रहे घालमेल के नए मामलों को देखते हुए ग्रामीण अब पूरे मामले की जांच सीबीआई जैसी उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग भी उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक रामपुर मथुरा में विकास कार्य के नाम पर हुए घालमेल के इस नए मामले को सदन में जोर शोर से उठाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को भी इस भ्रष्टाचार से अवगत कराते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
ज्ञान तिवारी, सेवता विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed