फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   18694 application for becoming a voter

वोटर बनने को 18694 ने किए आवेदन

Thu, 18 May 2017 10:34 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 18 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
18694 application for becoming a voter
वोटर - फोटो : self

जिले की निकायों में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान में युवाओं ने न सिर्फ दिलचस्पी दिखाई, बल्कि निकाय में वोटर बनने के लिए 18,684 लोगों ने आवेदन भी किए।

विज्ञापन


इनके अलावा त्रुटिपूर्ण नामों में 7282 लोगों ने संशोधन व 4985 ने मृतक व स्थानांतरित वोटरों ने सूचियों से नाम हटाने के भी आवेदन किए। अब अभियान में आए सभी आवेदनों की जांच कर पात्रों के नामों को बूथवार वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय नागर निकायों का पंचवर्षीय कार्यकाल जुलाई 2017 में पूरा होगा। आयोग के निर्देश पर नए पंचवर्षीय बोर्ड के गठन के लिए नौ से 15 मई तक मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में निकायवार बूथों पर बीएलओ तैनात किए गए। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष तक लोगों ने वोटर बनने में खूब रूचि दिखाई। साथ ही उन्होंने पालिका-पंचायतों में वोटर बनने के लिए आवेदन भी किए।

त्रुटिपूर्ण नामों के संशोधन के लिए लोगों ने भी आवेदन किए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) के विराग गुप्ता बताते हैं कि मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में यहां की 11 निकायों में वोटर बनने के लिए 18,684 ने आवेदन किए।


जबकि त्रुटिपूर्ण नामों को दुरुस्त कराने को 7282 लोगों के आवेदन आए। मृतक व स्थानांतरित वोटरों के नामों को मतदाता सूचियों से हटाने के लिए 4985 लोगों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि अब मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आए आवेदनों की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद पात्रों के नामों को बूथवार वोटर लिस्टों में बढ़ाने और हटाने पर काम किया जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed