फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आइए, आज चुनें मिश्रिख का सांसद

आइए, आज चुनें मिश्रिख का सांसद

Mon, 29 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आइए, आज चुनें मिश्रिख का सांसद
मिश्रिख संसदीय सीट के लिए मतदान आज, ईवीएम में बंद होगी 13 की किस्मत
विज्ञापन

सीतापुर। चौथे चरण में यानी 29 अप्रैल को जिले की मिश्रिख संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। इसके लिए यहां 263 मतदान केंद्र व 417 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस सीट पर 13 उम्मीदवार चुनावी समर में है, इनमें भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत, बसपा-सपा गठबंधन उम्मीदवार डॉ. नीलू सत्यार्थी, कांग्रेस प्रत्याशी मंजूरी राही और प्रसपा की प्रत्याशी अरुणा कोरी आदि शामिल हैं।

सुबह सात बजे से शाम छह तक मतदान प्रक्रिया में तीन लाख 51 हजार 224 मतदाता मतदान कर सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। सीतापुर जिले में चार संसदीय क्षेत्र आते हैं, इनमें सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज एवं मिश्रिख शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के फरमान पर जिले में चौथे चरण यानी 29 अप्रैल को मिश्रिख व पांचवें चरण यानी छह मई को सीतापुर, मोहनलालगंज एवं धौरहरा संसदीय सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में मिश्रिख संसदीय सीट के लिए सोमवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की मिश्रिख विधानसभा में 263 मतदान केंद्र व 417 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर रिजर्व समेत 1832 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी, पूर्व सांसद अशोक रावत, बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीलू सत्यार्थी, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राम लाल राही की बहू मंजरी राही, प्रसपा से अरुणा कोरी समेत 13 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में है।


यहां पर सोमवार को मतदान होगा। क्षेत्र के बूथों पर मतदान कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। इस अवधि में तीन लाख 51हजार 224 मतदाता वोट डालकर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed