{"_id":"5b4e333e4f1c1b07788b46e8","slug":"181531851582-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर गोरखपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर गोरखपुर के युवक की मौत
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पंजाब से वापस अपने घर जा रहा था। गोरखपुर जिले के कंपेयरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामकोल निवासी प्रहलाद का पुत्र श्रवन कुमार (18) पंजाब गया था।
बताते हैं कि सोमवार को वह जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार होकर पंजाब के अंबाला से अपने घर जा रहा था। रास्ते में रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम मुंशी पुरवा के निकट वह किसी तरह से चलती ट्रेन से गिर गया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को ग्रामीणों ने रेल ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिवारीजनों ने बताया कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने की वजह से हुई है।