फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बिना कागज के लड़की भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

बिना कागज के लड़की भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
बिना कागज के लड़की भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। सकरन पुलिस ने बिना कागजात ले जाई जा रही लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को शुक्रवार को सीज कर दिया। सकरन थाने के एसआई एसडी सिंह ने ईरापुर गडौसा के पास पापुलर की लकड़ी भरकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। पुलिस ने वाहन चालक से कागज व मंडी समिति की रसीद मांगी। चालक जसकरन के पास न तो ट्रैक्टर की आरसी थी और न ही बीमा। यही नहीं वह मंडी समिति की रसीद भी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।

डेढ़ महीने से छह ग्राम पंचायतों में सचिव नहीं
सकरन (सीतापुर)। विकास खंड सकरन की छह ग्राम पंचायतें इन दिनों सेक्रेटरी नहीं हैं। ये पंचायतें पिछले डेढ़ महीने खाली हैं। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं। प्रधान व ग्रामीणों ने रिक्त ग्राम पंचायतों में सेक्रेटरी की तैनाती किए जाने की मांग की है। मालूम हो कि विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत सकरन खुर्द, साण्डा, कुचलैया, सेमराखुर्द, मोहलिया, गठिया खुर्द में सेक्रेटरी नहीं हैं। दस जून को सेक्रेटरी मदनचंद राना की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायतों के खाते बंद हो गए हैं। इससे इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उधर, इस मामले में बीडीओ सकरन प्रवीना शुक्ला से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन



अनमोल धरोहर हैं महाश्वेता की रचनाएं
लहरपुर(सीतापुर)। प्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को साहित्यकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हिंदी साहित्य परिषद कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि उनकी रचनाओं में मानव जीवन की पीड़ा एवं आदिवासियों के जीवन संघर्ष की छाप छलकती है। उन्हें साहित्य को समाज सेवा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार व मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी रचना झांसी की रानी, हजार चौरासी की मां व सूरज गहराई साहित्य की अनमोल धरोहर है। इस मौके पर हरीश रस्तोगी, मुकेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय मल्होत्रा, प्रमोद टंडन आदि ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed