फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   181 nominations of DDC returned.

डीडीसी के 181 नामांकन वापस

Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
181 nominations of DDC returned.
रामपुर मथुरा में चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए उमड़ी भीड़ नहीं दिखी सोशल डिस्टेसिंग। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला पंचायत सदस्य सहित चार पदों के लिए वैध पाए गए नामांकनों में से वापसी के बाद एआरओ द्वारा बुधवार को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटित किए गए। तहसील सदर में जिला पंचायत सदस्य के 181 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। 1089 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए गए। ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी, सदस्य ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने व चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य देर रात तक चला।
विज्ञापन

तहसील सदर स्थित चार कक्षों में जिला पंचायत सदस्य के लिए वैध पाए गए नामांकनों में से 181 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। विधिमान्य 1089 उम्मीदवारों को एआरओ की ओर से प्रतीक आवंटित किए गए। इसकी सूचना प्रपत्र-13 पर सूचना बोर्ड पर चस्पा की गई। एआरओ जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय ने बताया वार्ड संख्या 41 से 60 तक कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। 284 उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटित किया गया।
विज्ञापन

एआरओ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि ने बताया वार्ड संख्या 61 से 79 तक 205 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करते हुए उसकी सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। एआरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया वार्ड संख्या एक से 20 तक 51 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया है। 273 वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी किया गया है। एआरओ उप प्रभागीय वनाधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया वार्ड 21 से 40 तक 327 उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1089 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देने का कार्य देर रात किया गया। प्रशासन की ओर से दी गई सूचना के अनुसार प्रधान के लिए 13581 नामांकन दाखिल किए गए। आठ नामांकन खारिज हुए एवं 38 ने नामांकन वापस लिया। सदस्य क्षेत्र पंचायत के कुल 9023 प्राप्त किए गए। 18 खारिज किए गए। जबकि 38 नामांकन वापस हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के 13559 कुल नामांकन दाखिल किए गए। 105 नामांकन खारिज होने के साथ ही 14 नामांकन वापस लिए गए।
महोली संवाद के अनुसार प्रधान के 191 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए। इसी तरह बीडीसी के 35 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 10 नामांकन वापस लिए गए। शेष प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटित किए गए। इसे लेकर वह क्षेत्र में प्रचार करने लगे। महमूदाबाद संवाद के अनुसार प्रधान के कुल 540 नामांकनों में से 127 ने नामांकन वापस लिया। 413 को प्रतीक दिए गए। बीडीसी के 341 नामांकनों में 16 ने नाम वापस लिया। 323 को प्रतीक आवंटित किया गया।
देर रात तक जारी रहा काम
तंबौर संवाद के अनुसार ब्लाक बेहटा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए दाखिल किए गए 813 नामांकन में 213 लोगों ने नाम वापस ले लिए। जबकि पांच नामांकन निरस्त किए गए थे। 94 ग्राम पंचायतों में 573 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दाखिल किए गए 514 नामांकन में से चार निरस्त किए गए एवं 76 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया।

111 पदों पर 423 प्रत्याशी चुनावी मे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1149 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इनमें से 83 निरस्त किए गए एवं 39 वापसी के बाद 1173 पदों पर मात्र 1027 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पदों पर नामांकन नहीं हुए हैं। बुधवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन देर रात तक किया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा रहा। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed