{"_id":"5cb0da0cbdec2214195acf3d","slug":"171555094028-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरे ट्राली आटो रिक्शा पर पलटी, महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरे ट्राली आटो रिक्शा पर पलटी, महिला सहित तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना में हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना इलाके में शुक्रवार शाम गन्ने से भरी ट्रॉली एक टैंकर की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर आटो रिक्शा पर पलट गई। इससे आटो में सवार एक महिला व उसके समधी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व मृत महिला का पुत्र बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल, इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम प्रधान के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
संदना से एक आटो चालक चार सवारियां लेकर रामगढ़ जा रहा था। भगवंतापुर गांव के पास गन्ना लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक करते वक्त एक टैंकर की चपेट में आकर बेकाबू होने से इस आटो पर पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व आटो के चालक भाग गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही आननफानन में राहत कार्य शुरू किया। जब गन्ने के नीचे दबे आटो को निकाला गया तो उसमें सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की शिनाख्त शंकरपुर मजरा रामगढ़ निवासी विश्राम (65), मिश्रिख के रामपुर बनका की रहने वाली रामकली (65), मिश्रिख के बकैना निवासी व रामकली के समधी गौरीशंकर (60) के रूप में हुई। हादसे में रामकली का पुत्र रामशंकर बाल-बाल बच गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
करीब एक घंटे बाद सीओ मिश्रिख मौके पर पहुंचे। मृतकों के परिवारीजन व गांव के लोग दोनों वाहनों के चालकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय प्रधान व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों को गुस्सा शांत हुआ। तब करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।