{"_id":"5ca3af57bdec22142d5e51c8","slug":"171554231127-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकरा कर पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकरा कर पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में बाइक सवार पांच घायल
मानपुर/सिधौली (सीतापुर)। अलग-अलग थाना इलाकों में हुए सड़क हादसों में बाइकों पर सवार पांच गंभीर रूप घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। मानपुर थाना क्षेत्र के मारू गांव निवासी रामचंद्र व तालगांव निवासी छोटू बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे।
मानपुर कस्बे में सड़क पर बेतरतीब खड़ी दूसरी बाइक से इन लोगों की मोटर साइकिल टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बिसवां भेजा। कोतवाल विवेक कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जाएगी।
उधर, सिधौली कस्बे के महमूदाबाद मार्ग पर बीबीपुर गांव के सामने बाइक सवार बाड़ी गांव के अजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अजय, लखनऊ के टेढ़ी पुलिया निवासी उसकी साली कोमल व सिधौली की पूनम जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। वहां से अजय व कोमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।