{"_id":"5c6c4894bdec224bc62b5b35","slug":"171550600340-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बीएसएनएल के अफसर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बीएसएनएल के अफसर-कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अपनी मांगों को मनवाने के लिए बीएसएनएल के अफसर-कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी रही। मंगलवार को दूसरे दिन हड़ताली अफसर-कर्मचारियों ने कार्य से विरत रहे। इससे निगम में इन व आउट डोर कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को मुसीबतें उठानी पड़ीं।
उधर, हड़ताली अफसर-कर्मचारी ने निगम के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की है। मालूम हो कि बीएसएनएल में अफसर-कर्मचारियों की काफी समय से मांगें लंबित हैं। बावजूद इसके इनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए केंद्रीय संगठन ने तीन दिनी हड़ताल का ऐलान कर रखा है।
संगठन के आह्वान पर जॉइंट ऐक्शन कमेटी के बैनर तले अफसर-कर्मचारी कमलबंद हड़ताल पर रहे थे। मंगलवार को दूसरे दिन भी रोजाना की तरह अफसर-कर्मचारी निगम दफ्तर पहुंचे मगर किसी ने भी पटल पर बैठकर कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
कार्य से विरत रहने के बाद एकत्रित होकर हड़ताली कर्मचारियों ने निगम के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंद्रह फीसदी फिटमेंट के साथ तृतीय पे रिवीजन का निराकरण कराया जाए।
बीएसएनएल को फोर-जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाए। पेंशन रिवीजन को पे रिवीजन से अलग किया जाए। बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर का आउट सोर्सिंग के माध्यम से संचालन व रखरखाव का प्रस्ताव रद्द किया जाए।
इस अवसर पर रमाकांत पाठक, धर्मेश शुक्ला, अवनीश पाल, उमाकांत मिश्रा, आशीष रंजन श्रीवास्तव, राघवेंद्र बघेल, रवि आनंद, अरविंद, शैलेंद्र आदि उपस्थित थे।