{"_id":"5c59d670bdec2211813736df","slug":"171549391472-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने परसेंडी विकासखंड का किया औचक निरीक्षण
सीतापुर। लाख हिदायत के बाद भी परिषदीय शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर हो रहे हैं। वहीं समय से पहले विद्यालय बंद करके निकल जा रहे हैं। यह हकीकत बीएसए को परसेंडी विकासखंड के औचक मुआयने में सामने आई। इस पर बीएसए ने चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। अन्य शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
बीएसए अजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय रमुवापुर का औचक मुआयना किया। इसमें सहायक अध्यापिका दुर्गा पटेल बिना सूचना के कई दिनों से गैरहाजिर मिली। अनुपस्थित दिनों में पंजिका पर कोई अवकाश नहीं चढ़ा था। इसी विद्यालय के सहायक अध्यापक हिमांशु श्रीवास्तव भी बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
अवकाश के दिनों का प्रार्थना पत्र सहायक अध्यापिका मंजुला ने चढ़ाया था। यह लगातार विभागीय आदेशों की अवहेलना कर रहे थे। इस पर इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापिका मंजुला, रेखा देवी, शिक्षामित्र लवलेश कुमार भी लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन
इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। वह विद्यालय बंद करके निकल गए। स्कूल में फल का वितरण नहीं किया जा रहा था।
वहीं सहायक अध्यापिका आकांक्षा वर्मा भी विद्यालय से लापता थीं। विभागीय निर्देश नहीं मान रही थीं। इन दोनों को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गुड्डू सिंह व शिक्षामित्र नेहा बाजपेई का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।