फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नाराज चालकों ने रामलीला मैदान में किया जोरदार प्रदर्शन

नाराज चालकों ने रामलीला मैदान में किया जोरदार प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
नाराज चालकों ने रामलीला मैदान में किया जोरदार प्रदर्शन
शहर की सड़कों पर घंटों साधन को भटकते रहे हजारों मुसाफिर
विज्ञापन

सीतापुर। रूट डायवर्जन से खफा ऑटोरिक्शा चालकों ने गुरुवार को अपने ऑटो सड़कों पर नहीं उतारे। सभी हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल पर रहने से मुसाफिरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। किसी ने रिक्शे का सहारा लिया तो किसी ने पैदल ही गंतव्य स्थल की ओर कूच कर दिया।

खास बात तो यह रही है कि ऑटो चालकों की हड़ताल की वजह से रिक्शा चालकों ने खूब फायदा उठाया और मनमाना किराया वसूला। उधर, हड़ताली ऑटो चालकों ने रामलीला मैदान में अपना वाहन खड़ा कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सदर विधायक व सीओ सिटी से मिलकर वार्ता की।
विज्ञापन


सोमवार तक पुलिस ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तब तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। शहर में आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। शहर के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो रिक्शा चालक रोडवेज से सेक्रेड हार्ट होते हुए जीआईसी चौराहा आएंगे। वह लालबाग चौराहे तक नहीं जा पाएंगे। इसके विरोध में गुरुवार को ऑटोरिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए। वह तरीनपुर स्थित रामलीला मैदान पर सुबह एकत्र हुए। धीरे-धीरे यहां पर सैकड़ों वाहन खड़े हो गए।

इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ऑटो चालक सदर विधायक व सीओ सिटी से मुलाकात की। सीओ सिटी ने सोमवार तक इस समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद ऑटो चालकों ने हड़ताल स्थगित कर दी। इससे मुसाफिरों को दिक्कतें उठानी पड़ी।

आई दिक्कतें
शहरवासी देवांश व अनुराग का कहना है कि घर से जरुरी काम के लिए लालबाग बाजार तक जाना था। जब सड़क पर पहुंचा तो एक भी ऑटो नहीं मिला, पता चला कि आज हड़ताल है। इससे काफी दिक्कतें आईं। अन्य वाहन से बाजार तक पहुंचा। इसी प्रकार सैकड़ों मुसाफिरों को ऑटो न चलने की वजह से आवागमन में समस्याएं आईं।


दिखाई गुंडई
हड़ताल के चक्कर में ऑटो वालों ने कई जगहों पर गुंडई भी दिखाई। चुंगी चौकी के पास हड़ताली ऑटो चालक खड़े थे। जिधर से भी ऑटो आते वह उनको जबरदस्ती रोक लेते। साथ ही सवारियों को भी उतरवा देते। इससे एक तो ऑटो चालकों से झड़प हुई। वहीं सवारियों से भी नोकझोंक होती रही। कई जगहों पर पुलिस ने मामला शांत कराया। चालकों की यह गुंडई शहर के कई रुटों पर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed