फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सर्वे कार्मिकों को ब्लॉकों पर दी ट्रेनिंग

सर्वे कार्मिकों को ब्लॉकों पर दी ट्रेनिंग

Sun, 16 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सर्वे कार्मिकों को ब्लॉकों पर दी ट्रेनिंग
सीतापुर। अगले वित्तीय बरस की सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की वार्षिक कार्य योजना बननी है। इसके लिए शासन के निर्देशानुसार रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सर्वे कार्मिकों व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


मिशन अंत्योदय के फार्मेट पर बेसलाइन सर्वे के संबंध में शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने खंड विकास अधिकारियों को ट्रेनिंग दी थी। इनकी ओर से रविवार को ब्लॉकों पर नियुक्त किए गए सर्वे कार्मिकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इन्हें सर्वे प्रपत्र उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे सभी विभागों के ग्राम पंचायत स्तरीय वर्कर 2 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक गांवों में होने वाली मीटिंग में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे ताकि ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का उचित आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत का मूल्यांकन मिशन अंत्योदय में उपयोग की गई प्रक्रिया के माध्यम से इसी माह पूर्ण किया जाना है। इसके तहत प्रत्येक ग्रामसभा की संरचनात्मक, आर्थिक व मानव विकास के सूचकांकों के आधार पर रैंकिंग की जाएगी ताकि ग्रामसभा की बैठक में विकास में आ रही कमियों को दूर करने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रामपुर मथुरा ब्लॉक में बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र ने मिशन अंत्योदय के प्रारूप पर सर्वे कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक क्षेत्र महमूदाबाद के सभी रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों को ब्लॉक सभागार में बेसलाइन सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग बीडीओ एके सिंह ने दी। सिधौली में सर्वे के लिए नियुक्त कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गई।

आज से ग्राम पंचायतों में होगा बेसलाइन सर्वे
आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देशानुसार 17 से 25 सितंबर तक ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे किया जाएगा। इसके लिए तैनात सुधिादाताओं द्वारा राजस्व विभाग, अन्य संबंधित विभाग, ग्राम प्रधान व अन्य पीआरआई प्रतिनिधियों के सहयोग से बेस लाईन सर्वे कार्य त्रुटि रहित किया जाएगा। संबंधित सहायक विकास अधिकारी/सेक्टर प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे।


कमलापुर में आज होगी ट्रेनिंग
विकासखंड कमलापुर में रविवार को बेस लाईन सर्वे का प्रशिक्षण नहीं दिया गया। यहां सोमवार सुबह 10 बजे से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें जो कार्मिक अनुपस्थित रहेगा, उसका एक दिन का मानदेय/वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed