{"_id":"5b86e3c042c792464b1c5be6","slug":"171535566784-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में घर के अंदर मृत मिली नव विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में घर के अंदर मृत मिली नव विवाहिता
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका की मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध हालातों में घर की चारपाई पर मृत पाई गई। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया में रहने वाले अंकुल की धर्मपत्नी मंजू (18) बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में घर के अंदर चारपाई पर मृत मिली। थाना खैराबाद के अढ़ावल खुर्द में रहने वाली मृतका की मां रानी के मुताबिक, करीब तीन माह पहले उसने अपनी बेटी की शादी अंकुल के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से की थी।
शादी के बाद ससुराल वाले बाइक, सोने की चेन व 20 हजार रुपये नकद की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज दे पाने में असमर्थता जताने पर ससुराल में उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अंकुल, ससुर राधेश्याम, जेठ धनीराम, बुलाटी तथा सास व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।