फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्कूलों में अब गैस सिलेंडर पर बनेगा एमडीएम

स्कूलों में अब गैस सिलेंडर पर बनेगा एमडीएम

Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में अब गैस सिलेंडर पर बनेगा एमडीएम
अब गैस चूल्हे पर बनेगा एमडीएम
विज्ञापन


सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में अब एमडीएम बनाने में लकड़ी का ईंधन जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब स्कूलों में गैस सिलेंडर खरीदे जाएंगे।

सीतापुर में भी 2215 विद्यालयों में गैस सिलेंडर क्रय होंगे। इसके लिए शासन ने 93.11 लाख बजट आवंटित कर दिया है।

बता देें कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू की गई है। इसके तहत नौनिहालों को स्कूल में ही पका पकाया भोजन दिया जाता है।


भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोईयों की होती है। इस योजना को प्रारंभ हुए दस बरस से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक विभाग सभी स्कूलों में गैस चूल्हा नहीं उपलब्ध करा सका है।
विज्ञापन


सीतापुर जनपद में 4265 परिषदीय स्कूल में है। इनमें 2050 विद्यालयों में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इन विद्यालयों में मध्याहन भोजन गैस सिलेंडर पर बनता है।

जबकि यहां पर 2215 ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें आज तक गैस चूल्हा नहीं है। ऐसे में यहां के स्कूलों में चूल्हे पर ही भोजन पकाया जाता है।

जिस कारण एक तो भोजन पकाने में काफी विलंब होता है, दूसरे रसोईयों को चूल्हे पर एमडीएम बनाने में लकड़ी के ईंधन की तलाश करनी पड़ती है।

इस पर विभाग ने शासन को 2215 विद्यालयों में गैस सिलेंडर मुहैया की डिमांड भेजी थी। विभागीय डिमांड पर अब शासन ने अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed