फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रमाण पत्र पाकर 3113 किसानों के चेहरे खिले

प्रमाण पत्र पाकर 3113 किसानों के चेहरे खिले

Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र पाकर 3113 किसानों के चेहरे खिले
प्रमाण पत्र पाकर 3113 किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। शहर की नवीन गल्लामंडी में सोमवार को फसली ऋण मोचन योजना के पहले चरण में 3113 किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व जनप्रतिनिधियों के हाथों कर्जमाफी का प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में 1 लाख 95 हजार 833 किसान कर्जमाफी के दायरे में हैं। इनमें से पहले चरण में 28 हजार 363 किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जाना है।

समारोह की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत लघु व सीमांत किसानों को राहत प्रदान करने व उनके उन्नयन के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऋण मोचन योजना में प्रदेश के 80 लाख लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के विजन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए एक सार्थक पहल है। समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सांसद राजेश वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, राकेश राठौर, महेन्द्र यादव, सुरेश राही व सुनील वर्मा ने करीब 20 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र प्रदान कर वितरण का शुभारंभ किया। जिसके बाद नोडल अफसरों ने शेष किसानों को प्रमाण पत्र दिए। डीएम सारिका मोहन ने बताया कि उन्हीं किसानों का एक लाख तक फसली ऋण माफ किया गया है, जिनके पास दो हेक्टेयर जमीन है। इनमें लघु किसानों को दो हेक्टेयर व सीमांत किसानों के लिए एक हेक्टेयर जमीन का मानक तय किया गया है। उन्होंने कहा जो किसान ऋण मोचन योजना का लाभ प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर गठित कमेटी से संतुष्ट नही हैं, वह आयुक्त स्तर पर गठित कमेटी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट आरके पटेल, एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, डीडीओ विवेक त्रिपाठी, पीडी राजेश त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी अखिलेशानंद पांडेय सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
दोगुनी हुई खुशी
(फोटो : 7)
इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। मेरा एक लाख का कर्ज माफ हुआ है। प्रभारी मंत्री से प्रमाण पत्र पाने से कर्जमाफी की खुशी दोगुनी हो गई है।
- त्रिवेणी दत्त, किसान
बाक्स
पूरा किया वादा
(फोटो : 8)
भाजपा ने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे योगी सरकार ने पूरा कर दिखाया है। मेरा एक लाख कर्ज माफ होने से बड़ी राहत मिली है।
- रामखेलावन, किसान
बाक्स
किसी सौगात से कम नहीं
(फोटो : 9)
गरीब किसानों के लिए ऋण मोचन योजना किसी सौगात से कम नहीं है। मेरा 80 हजार का कर्ज माफ हो गया। योगी सरकार की यह सराहनीय पहल है।
- राजेश्वरी देवी, किसान
बाक्स
बड़ी राहत मिली
(फोटो : 10)
डेढ़ लाख का फसली ऋण लिया था। योगी सरकार ने एक लाख का कर्ज माफ कर दिया है। यह मेरे लिए बड़ी राहत है।
- राजेश्वरी सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed