{"_id":"595684d94f1c1b52318b46e8","slug":"171498842329-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज
प्रधान के चार, एक-एक डीडीसी बीडीसी व 6 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल
त्रिस्तरीय पंचायत का उपचुनाव
सीतापुर। जिले के छह ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। यहां प्रधान के चार, एक-एक डीडीसी, बीडीसी व छह ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। हरगांव ब्लॉक के दो, बेहटा, रेउसा ब्लॉक में एक-एक प्रधान, परसेंडी ब्लॉक में एक डीसीसी, एक बीडीसी व छह ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जोर आजमाइश हो रही है। चुनाव निपटाने के लिए 77 बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। प्रत्येक पार्टी में एक-एक पीठासीन समेत तीन कार्मिक तैनात किए गए हैं। मतगणना 3 जुलाई को होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) विराग गुप्ता बताते हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 12 विभिन्न पदों के 34 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। तीन ब्लॉकों में चार प्रधान पद पर 17 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। बेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर में प्रधान पद पर चार, हरगांव की ग्राम पंचायत उदनापुर कोरैया में सात, बनिहार में तीन तथा रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुरवलिया में तीन उम्मीदवार मैदान में है। इसी प्रकार वार्ड 20 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो, परसेंडी ब्लॉक के वार्ड 28 बीडीसी पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी समर में कूदे हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए 77 बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को यहां की रिक्त सीटों पर वोट डाले जाएंगे।