फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सकरन में बच्चों ने मतदान को भेजी चिट्ठी

सकरन में बच्चों ने मतदान को भेजी चिट्ठी

Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सकरन में बच्चों ने मतदान को भेजी चिट्ठी
स्कूली बच्चों ने नाते-रिश्तेदारों को मतदान के लिए भेजीं चिट्ठियां
विज्ञापन

सांडा (सीतापुर)। आदरणीय मौसी जी नमस्ते, निवेदन है कि 6 मई 2019 को परिवार के सभी लोग (जिनकी वोट बना है) वोट डालने अवश्य जाना। आपकी नेहा। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कुछ इसी तरह से स्कूली बच्चे नाते-रिश्तेदारों को पत्र भेजकर वोटिंग की अपील कर रहे हैं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा में विद्यालय के बच्चों ने अपने रिश्तेदारों को मतदान की चिट्ठी भेजकर 6 मई को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके अलावा रंगोली बना मतदान देने का संदेश दिया। स्वीप कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी बीडीओ रफ़ी सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर बच्चों की यह चिट्ठी रिश्तेदारों, अभिभावकों को वोट के लिए जागरूक करने का काम करेगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में मतदान की अहमियत समझने की जरूरत है। अधिकांश लोग जागरूक हो चुके हैं फिर भी बहुत से लोगों को अभी भी जागरूक करने की जरूरत है। यह मतदान की चिट्ठी मतदान के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगी। इस दौरान शिक्षिका रुचि वर्मा, सारिका, शाहीन, नेहा, तरन्नुम, अंजनी, मोहिनी, वर्तिका, आलोक, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed