{"_id":"5c913656bdec22142544644e","slug":"161553020502-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे की रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे की रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को बाइक से सवार होकर जा रहे मामा-भांजे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली पर्व के एक दिन पूर्व हादसे में दो लोगों की मौतों से परिवारों कोहराम मचा हुआ है़। होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है।
तंबौर इलाके के ग्राम कुटी सुपौली निवासी कमलेश (35) रेउसा के भैंसहा निवासी भांजे अनिल (30) के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम को कहीं जा रहे थे। इस बीच लहरपुर-तंबौर मार्ग पर चौका बैरियर के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।