फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा जख्मी

आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा जख्मी

Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा जख्मी
मौसम के कहर ने दो गायों की भी जान ली, लहरपुर, रेउसा व पिसावां इलाके की घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान व दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य किसान बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम ने मृतक के परिवारीजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान कुटी फरीदपुर गांव के बाहर खेत में काम कर रहे किशोरी (40) पुत्र बुद्धा के ऊपर तेज आवाज के साथ आसमान से बिजली गिरी। जिससे मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे की खबर पाकर पहुंचे एसडीएम सुरेश कुमार ने परिवारीजनों का सांत्वना प्रदान करते हुए दैवीय आपदा के तहत सहायता के रूप में चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोडियन पुरवा मजरा राजापुर कला निवासी रामनाथ (35) पुत्र परागी मौसम खराब देख शुक्रवार दोपहर खेत में सरसों उठाने गया था। इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ उसके ऊपर भी बिजली गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण आननफानन में उसे सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, सिकउहा गांव निवासी रंगीलाल के मकान पर बिजली गिरने से छत में दरार पड़ गई और सोलर प्लेट जल गई। पिसावां प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मैनिया गांव निवासी बेचे की दो गायों पर भी बिजली गिरी जिससे उनकी मौत हो गई।

बिजली गिरने से तीन घंटे प्रभावित रही बिजली
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर के इन्सीलेटर पर बिजली गिरने से आपूर्ति बाधित रही। करीब तीन घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। भवानीपुर फीडर से विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी, नवीन चौक, तरीनपुर आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति की जाती है।

दोपहर तक सामान्य आपूर्ति हो रही थी। करीब एक बजे तेज बारिश व बिजली कड़कने के साथ इन्सीलेटर पर बिजली गिर गई। इससे पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति एकाएक ठप हो गई। इस पर मरम्मत का काम तेजी से शुरु हुआ।


शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति गुल होने से बाशिंदों को दुश्वारियां उठानी पड़ी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि कुछ समस्या आ गई थी। अब आपूर्ति सामान्य तरीके से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed