फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर झोंका फायर, जख्मी

बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर झोंका फायर, जख्मी

Mon, 21 Jan 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर झोंका फायर, जख्मी
सीतापुर। शहर में रविवार को आबादी के बीच सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। हमलावरों द्वारा निशाना बनाया गया एक बाइक सवार युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। फायरिंग से मची अफरा-तफरी के बीच हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस ने बाइक कब्जे में लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर बसपा नेत्री के बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वारदात आशनाई के चलते अंजाम दी गई है।
विज्ञापन



शहर का एनसीसी चौराहा सायं करीब साढ़े पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने असलहों से एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। शहर के मोहल्ला बिजवार में रहने वाला शानू गोली लगने से घायल हो गया। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। हड़बड़ाहट में हमलावरों की बाइक मौके पर ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। पीड़ित ने बसपा नेत्री के पुत्र मानस पर हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मानस व चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी एलआर कुमार ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed